SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में इंटरसेप्टर से ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई:

शहडोल में इंटरसेप्टर से ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई:

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शहडोल में यातायात पुलिस इंटरसेप्टर वाहन से तेज रफ्तार वाहनों की जांच कर रही है। शनिवार से शुरु किए गए अभियान के चलते निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 3 वाहन पकड़े गए। इन पर 7 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। पुलिस के अनुसार, अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन समेत कुल 17 वाहनों पर कार्रवाई कर 18,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

हेलमेट नहीं होने और ओवरस्पीड होने पर कार्रवाई:

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस ने इंटरसेप्टर वाहन की मदद से वाहनों की गति की जांच की। इस दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चल रहे वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।

यातायात प्रभारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में हेलमेट नहीं पहनने वाले 6 वाहन चालकों और दोपहिया वाहन पर 3 सवारी बैठाकर चलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, अलग-अलग यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल 17 वाहनों पर चालान किए गए और 18,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

नियमों का पालन करने की अपील:

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और तीन सवारी नहीं बैठाने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us