श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियन प्रतियोगिता में शहडोल के कराटे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। मनोहर पारिकर इंदौर स्टेडियम गोवा में आयोजित की गई प्रतियोगिता में शहडोल जिले से पांच खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन – किया।
खिलाडी दिव्यांशी गुप्ता, अग्नि कुमार, तमन्ना धुर्वे, रुद्र बैगा, अनोखी बर्मन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहडोल जिले में अपना दबदबा बनाया। मध्य प्रदेश के एमपीकेएस के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में इन खिलाडियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के मुख्य कोच अजय कुमार चौधरी एवं कोच देविका सिंह ने इन खिलाडियों का मार्गदर्शन किया।
कराटे में भारत का नाम रोशन करने पर जिला खेल युवक कल्याण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग, बलराम गुप्ता अध्यक्ष जिला कराटे संघ, सफदर हुसैन उपाध्यक्ष जिला कराते संघ आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इन खिलाडियों के उज्वल भविष्य की कामना की है।










