श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- जयसिंहनगरः अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक और मूलभूत समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि महाविद्यालय में लगभग 2000 छात्राएं अध्ययनरत हैं, फिर भी गर्ल्स कामन रूम और पर्याप्त गर्ल्स वाशरूम की व्यवस्था नहीं है।
लाइब्रेरी होने के बावजूद छात्रों को किताबें नहीं मिल रही हैं। कंप्यूटर उपलब्ध होने के बावजूद कंप्यूटर लैब शुरू नहीं की गई है। ज्ञापन में नियमित कक्षाओं के संचालन, समय-सारणी सार्वजनिक करने, परिसर में स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई तथा रिजल्ट जारी न होने का मुद्दा भी उठाया गया। ज्ञापन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अमन त्रिपाठी की अगुवाई में दिया गया।












