SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » जनगणनाः दूसरे चरण की तैयारी के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

जनगणनाः दूसरे चरण की तैयारी के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः जनगणना 2027 के दूसरे चरण में फरवरी 2027 से प्रस्तावित जनसंख्या गणना की तैयारियों के लिए कलेक्ट्रेट के विराट सभाकक्ष में दो दिवसीय जिला क स्तरीय प्रशिक्षण हुआ। भोपाल से आए – मास्टर ट्रेनर एवं प्रभारी जनगणना अधिकारी शहडोल गिरिश शुक्ला और जनगणना अधिकारी अनूपपुर महेंद्र सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया।

इसमें नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के चार्ज एवं अतिरिक्त चार्ज अधिकारी, जनगणना लिपिक और तकनीकी सहायक शामिल हुए। प्रशिक्षण में जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (सीएमएमएस) के जरिए दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना (पीई) की तैयारियों और पोर्टल पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई।

इस दौरान बताया गया कि मकान सूचीकरण एवं मकान गणना (एचएलओ) चरण के बाद सीएमएमएस को जनसंख्या गणना के लिए विस्तारित किया जा रहा है। एचएलओ चरण में तैयार प्रत्येक एचएलबी को सामान्यतः गणना ब्लाक (ईबी) माना जाएगा। 800 से अधिक आबादी वाले एचएलबी को उसकी बाहरी सीमा बरकरार रखते हुए दो या अधिक सब-ईबी में बांटा जा सकेगा।

पहले चरण में छूटा क्षेत्र निकटतम सब-ईबी में जोड़ा जा सकता है। एचएलबी का विभाजन उसकी मूल सीमा में ही होगा और दो या अधिक एचएलबी मिलाकर नया गणना ब्लॉक नहीं बनेगा। पीई चरण में पुराने पर्यवेक्षी सर्कल इस्तेमाल नहीं होंगे। परिचालन जरूरत के अनुसार नए सिरे से सर्कल बनाए जाएंगे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us