SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » अनूपपुर: कॉलोनी में भालू से डरकर भागे बिजली कर्मचारी, रातभर अंधेरे में रहे लोग, वन विभाग से रेस्क्यू की मांग

अनूपपुर: कॉलोनी में भालू से डरकर भागे बिजली कर्मचारी, रातभर अंधेरे में रहे लोग, वन विभाग से रेस्क्यू की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  जिले के भालूमाडा थाना अंतर्गत जमुना कॉलोनी क्षेत्र में लगातार भालू की मौजूदगी से रहवासियों में दहशत का माहौल है। रात के समय कॉलोनी में भालू दिखाई देने का वीडियो सामने आने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। वन्यजीव के डर से रात में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं भालू की मौजूदगी के कारण बिजली सुधारने पहुंचे कर्मचारी भी बिना काम किए वापस लौट गए, जिससे कॉलोनीवासियों को रातभर अंधेरे में रहना पड़ा।

जानकारी के अनुसार कल रात जमुना कॉलोनी की बिजली व्यवस्था में खराबी आ गई थी। इसके बाद बिजली सुधारने के लिए कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान उन्हें भालू दिखाई दिया। अचानक सामने आए भालू को देखकर कर्मचारी घबरा गए और सुरक्षा को देखते हुए मौके से लौट गए। कर्मचारियों के वापस लौटने के कारण बिजली व्यवस्था तत्काल बहाल नहीं हो सकी।

 कॉलोनी निवासी श्रीकांत शुक्ला ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि आबादी वाले क्षेत्र में भालू की मौजूदगी लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। यदि समय रहते वन विभाग ने प्रभावी कदम नहीं उठाए तो किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

कॉलोनी में भालू की मौजूदगी का स्पष्ट वीडियो भी सामने आया है। वीडियो के बाद रहवासियों में भय और बढ़ गया है। लोगों ने वन विभाग से तत्काल गश्ती दल तैनात करने, भालू की गतिविधियों पर निगरानी रखने और उसे सुरक्षित तरीके से आबादी क्षेत्र से दूर करने की मांग की है। रहवासियों का कहना है कि बिजली व्यवस्था जल्द बहाल करने के साथ लोगों की सुरक्षा के लिए वन विभाग और संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us