श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- अनूपपुर के चचाई थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से बाइक टकराने से विवेक राज क्षत्रिय गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
चचाई थाना क्षेत्र के विवेकनगर मुख्य मार्ग पर बंद माइंस के पास बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से बाइक टकराने से करीब 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान करीब डेढ़ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद भी शव मर्चुरी में रखा हुआ है। परिजनों के अनुसार मृतक की बड़ी बहन के इटारसी से आने के बाद शव ले जाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अस्पताल की सूचना पर पुलिस सहायता केंद्र, जिला अस्पताल ने शव का पंचनामा तैयार कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि, परिजन तत्काल शव नहीं ले जा सके। बताया गया कि मृतक के पिता का करीब पांच वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार में 17 वर्षीय छोटा भाई और बड़ी बहन हैं। बड़ी बहन वर्तमान में इटारसी में रहती हैं। उनके आने के बाद शव को मर्चुरी से ले जाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा बाइक की अधिक गति, सामने से आ रहे किसी वाहन से बचने के प्रयास या किसी अन्य कारण से हुआ, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।











