श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी में बीजेपी नेता की कार से शनिवार को तीन तेंदुओं की खाल बरामद हुई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस और वन विभाग ने 23 जुलाई को एक शिकारी की गैंग को पकड़ा था, शिकारियों ने पूछताछ में खालों की बिक्री को लेकर सीधी जिले की जानकारी दी थी, जिसके बाद स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने यह कार्रवाई की।
सूत्रों के अनुसार, स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स की टीम आरोपितों से वन विभाग के गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है। टीम ने स्थानीय स्तर पर किसी से कोई जानकारी साझा नहीं की है। माना जा रहा है कि जांच के बाद वन्य प्राणी शिकार के इस नेटवर्क को लेकर पर्दाफाश हो सकता है
वन्य प्राणी एक्टिविस्ट अजय दुबे का कहना है कि मध्य प्रदेश का वन गुप्तचर तंत्र निष्क्रिय है और शिकारियों को वारदात से पहले रोकने में लगातार नाकाम रहा है। इस कार्रवाई को लेकर जब सीधी की वन मंडलाधिकारी प्रीति अहिरवार, संजय टाइगर रिजर्व के डीएफओ राजेश खन्ना टी से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।












