श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- कोतमाः रविवार की दरमियानी रात को नगर के पुराने रेलवे फाटक के पास स्थित मो तजममुल की मोटर बाइंडिंग दुकान में चोरी का प्रयास किया गया हालांकि वारदात नहीं हो सकी। चोरों ने आधी रात को दुकान के ताले पर पेट्रोल डालकर आग लगाई और ताला तोड़ने की कोशिश की। आग की लपटों के कारण मामले का खुलासा हो सका।
दुकान दार ने मामले की शिकायत थाना में की गई है। जानकारी के में अनुसार रविवार – सोमवार की, दरमियानी रात को बदमाशों द्वारा ताला तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया गया। बताया गया उसी दौरान अनिल पोथन स्टेशन चौक कोतमा से अपने घर की ओर से जा रहे थे। जिनकी नजर दुकान के ताले से उठती आग की लपटों पर पड़ी।
उन्होंने रुकते हुए सूचना पुलिस एवं अन्य लोगों को दी गई। रात्रि गस्त पुलिस टीम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बदमाश की तलाश में आस पास सचिंग भी किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास तलाश की। घटनास्थल के समीप पेट्रोल की बोतल भी पाई गई है।
संचालक के अनुसार दुकानों में तांबे के तार सहित अन्य विद्युत सामग्री मौजूद रहती है, तांबे की बढ़ी कीमतों के कारण आशंका है कि कबाड़ चोरों की नजर दुकान में रखे तांबे के तारों और अन्य सामान पर रही होगी। क्षेत्र में लगातार कबाड़ चोरों का आतंक बना हुआ है। जिनके द्वारा घरों एवं दुकानों को निशाना बनाते हैं। नागरिकों ने चोरी की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाए जाने के लिए कबाड़ माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।












