श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल: देवलौंद थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर के सामने स्थित कुएं में गिरने से 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दयाराम खैरवार के रूप में हुई है। घटना रात के समय की बताई जा रही है।
अंधेरे में बिगड़ा संतुलन, सुबह मिला शव
- जानकारी के अनुसार दयाराम खैरवार शनिवार रात अपने घर पर थे। किसी काम से घर के बाहर निकले थे, तभी अंधेरे में संतुलन बिगड़ने से वे सामने स्थित कुएं में गिर गए। रात में किसी को घटना का पता नहीं चला। सुबह जब परिजन उठे और दयाराम को घर में नहीं देखा तो तलाश शुरू की।
- इस दौरान कुएं में झांकने पर उनका शव पानी में उतराता मिला। इसके बाद परिजनों ने तत्काल देवलौंद पुलिस को सूचना दी
पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
- सूचना मिलते ही देवलौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
- पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला हादसा लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार कुआं खुला हुआ है और रात में अंधेरे के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।












