SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में बाणसागर बांध के तीन गेट खाेले, प्रदेश के तीन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

शहडोल में बाणसागर बांध के तीन गेट खाेले, प्रदेश के तीन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    शहडोल। जिले बाणसागर बांध के तीन गेट 9,10 और 11 सोमवार की रात में खोल दिए गए। बांध से करीब 300 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए शहडोल, सीधी और सिंगरौली जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

बांध का पूर्ण जलभराव स्तर 341.64 मीटर

बिहार को पानी देना बंद हो गया है।अब सिर्फ पावर हाऊस को पानी दिया जा रहा है।24 अगस्त को सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 340.58 मीटर था, जो दोपहर 12 बजे तक बढ़कर 340.64 मीटर हो गया। इस दौरान लाइव स्टोरेज भी 4693.68 एमसीएम से बढ़कर 4720.96 एमसीएम पहुंच गया। बांध का पूर्ण जलभराव स्तर 341.64 मीटर है।

23 अगस्त की सुबह 8 बजे जलस्तर 340.05 मीटर दर्ज

दोपहर 12 बजे तक बांध 86.94 प्रतिशत भर चुका था। 23 अगस्त की सुबह 8 बजे जलस्तर 340.05 मीटर दर्ज किया गया था। यानी पिछले लगभग 30 घंटों में जलस्तर में 59 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

बाणसागर बांध के कार्यपालन यंत्री एसके शर्मा ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। बोले कि बांध तीन गेट 9,10 और 11 को खोला गया है।तीनों गेट आधा मीटर खोले गए हैं।पानी की आवक के अनुसार सुरक्षा के हिसाब से बांध के गेट खोले गए है। इस बार की वर्षा सीजन में पहली बार गेट खोलने की जरुरत पड़ी है।

24 अगस्त की दोपहर 12 बजे घटकर 2076 क्यूमेक

24 अगस्त की सुबह बांध में पानी की आवक 2928.42 क्यूमेक थी, जो दोपहर 12 बजे घटकर 2076 क्यूमेक रह गई। कार्यपालन यंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ब्यौहारी क्षेत्र के ओदारी, रीहा, पबेह, उजराबरा, चमुहा, विजयसोता, तेंदुहा, जमुनी, चितरासी और हरतला गांवों के निवासियों को विशेष रूप से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us