SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में चोरी के तीन मामलों का खुलासाः

शहडोल में चोरी के तीन मामलों का खुलासाः

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने तीन मामलों का खुलासा किया है। ब्यौहारी और गोहपारू पुलिस ने एक महिला सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और चोरी की बाइक बरामद हुई है

एसपी डॉ संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में हुई कार्रवाई में दोनों थानों की पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी के अन्य मामलों और शेष सामान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

तीनों केस के बारे में जानिए

पहले, ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मऊ गांव में 11 अगस्त को मुन्नी सिंह गोंड के घर से सोने-चांदी के आभूषण और 2100 रुपए चोरी हुए थे। शिकायत के बाद जांच में अल्हरा निवासी 21 वर्षीय पुष्पलता सिंह गोंड को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से करीब 82,100 रुपए कीमत का चोरी का सामान बरामद हुआ है।

इसी थाना क्षेत्र में आखेटपुर निवासी संदीप पटेल की बाइक चोरी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने बरहा टोला निवासी 22 वर्षीय अमन साकेत को पकड़ा और उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि बाइक चोरी अकेले की गई थी या इसमें कोई गिरोह शामिल है।

वहीं, गोहपारू थाना क्षेत्र के देवरी नंबर-2 में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने पैलवाह निवासी अर्जुन सिंह (21), सुविन्द्र केवट (22), विक्रम सिंह (19) और महेन्द्र सिंह (20) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 8 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं। पुलिस चोरी गए शेष सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us