श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- अनूपपुरः भालूमाड़ा थाना में पदस्थ पुलिस एक पुलिस कर्मचारी एवं उसके साथी पर एक युवक से 2 लाख 80 हजार रुपए वसूलने का गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है। पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर रकम वापस दिलाने और दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शंकर सविता निवासी फतेहपुर जिला उत्तरप्रदेश के द्वारा अनूपपुर एसपी आफिस में की गई शिकायत के अनुसार अमरकंटक घूमने आया था। वापसी में अपने परिचित अनुज पटेल के घर भालूमाड़ा रुक गया था। 28 मई की रात वह पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान भालूमाड़ा थाने में पदस्थ चर्चित सिपाही अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और
कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए थाने के पीछे कमरे में ले जाकर बुरी तरह से मारपीट करते हुए गांजा का कारोबार करने बोलते हुए शराब एवं गांजे के मामले में जेल भेजने की धमकी दी गई। कथित तौर पर जेल से बचाने के नाम पर 3 लाख रुपए की मांग की गई। रकम देने से इनकार करने पर उसका आधार कार्ड लेकर बैंक खाते की जांच कराई गई और अलग-अलग खातों में ढाई लाख रुपए जमा कराने के अलावा 30 हजार नगदी मिलने के बाद ही छोड़ा गया।
शिकायतकर्ता के मुताबिक कुल 2 लाख 80 हजार रुपए लिए गए। पुलिस कर्मी ने उसे जबरन कोतमा रेलवे स्टेशन तक छोड़ चले जाने को कहा। इस दौरान आधार कार्ड अपने पास रखने के साथ सादे कागज पर हस्ताक्षर भी कराए गए।













