श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- अनूपपुर की 64 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका से साइबर ठगों ने विदेशी गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 23.70 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने एयरपोर्ट, पुलिस और कस्टम अधिकारी बनकर अलग-अलग शुल्क के नाम पर रकम जमा कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जबकि 80 हजार रुपये फ्रीज किए गए।
अनूपपुर में विदेशी गिफ्ट भेजने और उसे एयरपोर्ट पर कस्टम द्वारा पकड़े जाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने अनूपपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका से करीब 23.70 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 319(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर दिल्ली एयरपोर्ट, आगरा पुलिस और कस्टम अधिकारी बनकर गिफ्ट के नाम पर लगातार रकम जमा कराई। कभी एयरपोर्ट शुल्क, कभी दस्तावेज, टैक्स और सामान को जिले से बाहर ले जाने की अनुमति के नाम पर पीड़िता से अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर कराए गए।
2023 में हुई थी सेवानिवृत्त
बहन बनाकर ठगी की वारदात को दिया अंजाम
महिला द्वारा बताया गया कि अमन प्रीत नाम के युवक का उसके पास लगभग 4 महीने पहले फोन आया था। इसने बताया कि उसके माता-पिता इस दुनिया में नहीं है और इंग्लैंड में रहकर वह अपना बिजनेस संभाल रहा है तथा महिला को वह अपनी बड़ी बहन की तरह मानता है। रक्षाबंधन के लिए अमन प्रीत के द्वारा महिला को एक गिफ्ट भेजने की बात कही गई। जहां साइबर फ्रॉड ने सबसे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर एक करोड़ 75 लाख रुपये कीमती सामान की रसीद नहीं होने पर 70000 देने को कहा। फिर अलग-अलग नंबर से 20 किस्तों में 23 लाख 70 हजार 900 रुपए की ठगी कर ली गई।
सिर्फ 80 हजार रुपए फ्रीज














