SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » बाहर से लौटे पति का खौफनाक कदम, विवाद के बाद पत्नी की निर्मम हत्या; परिजनों की मुस्तैदी से पकड़ाया आरोपी

बाहर से लौटे पति का खौफनाक कदम, विवाद के बाद पत्नी की निर्मम हत्या; परिजनों की मुस्तैदी से पकड़ाया आरोपी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल के बुढ़ार थाना क्षेत्र के सरईकापा गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद परिजनों ने आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या की वास्तविक वजह का पता पूछताछ के बाद चलेगा।
बुढ़ार थाना क्षेत्र के सरईकापा गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना देर शाम की बताई जा रही है। वारदात के बाद परिजनों ने आरोपी पति को एक कमरे में बंद कर दिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बुढ़ार पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की  

जानकारी के अनुसार, सरईकापा निवासी काजल बैगा (23) की उसके पति सुनील बैगा ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि सुनील ने काजल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को घटना को जानकारी दी गई

घटना के बाद परिवार के लोगों ने आरोपी पति को कमरे में बंद कर दिया, ताकि वह मौके से भाग न सके। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

जांच के बाद होगा खुलासा

बताया जा रहा है कि आरोपी सुनील बैगा बाहर रहकर काम करता था और कुछ दिन पहले ही गांव वापस लौटा था। ग्रामीणों के अनुसार, उसका व्यवहार सनकी बताया जा रहा है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। बुढ़ार पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us