SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल के स्कूल में नहीं फिजिक्स टीचरः

शहडोल के स्कूल में नहीं फिजिक्स टीचरः

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  ब्यौहारी क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तीखवा में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को फिजिक्स पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं है। शिक्षक के अभाव में छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

विद्यार्थियों ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं और फिजिक्स जैसे महत्वपूर्ण विषय की नियमित पढ़ाई न होने से उनका भविष्य खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द शिक्षक की व्यवस्था नहीं हुई तो उन्हें विषय बदलना पड़ेगा।

छात्रों के अनुसार, फिजिक्स उनके लिए एक महत्वपूर्ण विषय है, जो न केवल बोर्ड परीक्षाओं बल्कि इंजीनियरिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी आवश्यक है। इसके बावजूद, विद्यालय में लंबे समय से इस विषय के शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है। विद्यार्थियों को स्वयं या अन्य माध्यमों से पढ़ाई करनी पड़ रही है।

विद्यार्थियों ने बताया कि 12वीं कक्षा पढ़ाई का एक महत्वपूर्ण वर्ष होता है, और शिक्षक की कमी का सीधा असर उनकी परीक्षा की तैयारी पर पड़ रहा है। नियमित कक्षाएं न लगने के कारण उन्हें कठिन अध्यायों और न्यूमेरिकल को समझने में कठिनाई हो रही है।

छात्रों ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही शिक्षक उपलब्ध नहीं कराया गया, तो उन्हें फिजिक्स विषय बदलने पर विचार करना होगा, जिससे उनकी आगे की शिक्षा और करियर योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं।

इस समस्या को लेकर विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। छात्रों ने कहा कि सरकार स्कूलों में बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा करती है, लेकिन उनके विद्यालय में एक महत्वपूर्ण विषय का शिक्षक ही नहीं है। उन्होंने शासन-प्रशासन से तत्काल फिजिक्स शिक्षक की नियुक्ति या कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

विद्यार्थियों के अनुसार, शिक्षक की कमी का सबसे अधिक प्रभाव बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर पड़ रहा है। फिजिक्स में नियमित मार्गदर्शन के अभाव में पाठ्यक्रम समय पर पूरा होने को लेकर भी चिंता बनी हुई है। छात्रों ने शिक्षा विभाग से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग की है।

जल्द करेंगे व्यवस्था

जिला शिक्षा अधिकारी आरके मंगलानी ने कहा कि शिक्षकों की कमी है। इस कारण समस्या हुई है, छात्राओं की शिकायत मिली है। जल्द ही विषय विशेषज्ञ शिक्षक की व्यवस्था करेंगे।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us