SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » दमोह के वेटरनरी डाॅक्टर मनीष राय ने पत्‍नी को पिलाया फिनायल, सास-ससुर ने दिया साथ

दमोह के वेटरनरी डाॅक्टर मनीष राय ने पत्‍नी को पिलाया फिनायल, सास-ससुर ने दिया साथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  दमोह । कोतवाली थाना क्षेत्र के क्रिश्चियन कालोनी में रहने वाली एक 24 वर्षीय नवविवाहिता को जहरीला पदार्थ पीने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह भर्ती कराया गया है। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पति और सास ससुर पर दहेज के लिए बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है।

जब दहेज की मांग पूरी नहीं की गई तो दिया अंजाम

उनका कहना है कि जब दहेज की मांग पूरी नहीं की गई तो डाक्टर दामाद ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर बेटी को फिनायल पिला दी। गंभीर हालत में उनके रिश्तेदार इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला की पहचान शिवानी पत्नी मनीष राय 24 निवासी क्रिश्चियन कालोनी के रूप में हुई है।

30 लाख रुपए खर्च कर शादी की थी

नव विवाहिता की मां पार्वती राय ने बताया कि वह जबलपुर के पनागर में रहती है, इसी साल 30 अप्रैल 2026 को बेटी शिवानी की शादी दमोह के वेटरनरी डाक्टर मनीष राय के साथ की गई थी, करीब 30 लाख रुपए खर्च कर शादी की थी।

20 लाख रुपये की कार मांग रहे थे

शादी के बाद से ही दामाद मनीष उसके पिता पटवारी विशाल राय और सास अनीता दहेज के लिए बेटी को परेशान कर रहे थे। उसके साथ मारपीट कर रहे थे और 20 लाख रुपये की कार मांग रहे थे, दामाद बेटी को लगातार परेशान करता था।

बेटी का फोन आया कि मुझे फिनाइल पिला दी

वह रात 12 बजे अचानक घर से चला जाता था जिसका विरोध भी बेटी ने कई बार किया। रिश्तेदार भी ससुराल वालों को समझाने आए थे लेकिन वह लोग नहीं माने, शुक्रवार सुबह बेटी का फोन आया उसने बताया कि पति ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर मुझे फिनाइल पिला दी है।

मौसी ने बेटी शिवानी को जिला अस्पताल पहुंचाया

तत्काल हमने दमोह में अपनी बहन को फोन लगाया और बेटी शिवानी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। बयान लेने के लिए पहुंचे नायब तहसीलदार धनीराम सिंह ठाकुर ने बताया पति और सास-ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं और फिनायल पिलाई दी। महिला के बयान दर्ज किए गए है और जांच पुलिस कर रही है।

तीन माह पहले मेरी मौसी की बेटी की शादी हुई है

नवविवाहिता की मौसी के बेटे सोनू राय ने बताया कि वह यही दमोह में रहते हैं, तीन माह पहले मेरी मौसी की बेटी की शादी क्रिश्चियन कालोनी में रहने वाले वेटरनरी डाक्टर मनीष राय के साथ हुई थी।

यह लोग लगातार उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे

वह घर पहुंचे तो घर पर पति और सास ससुर नहीं मिले, इसके बाद वह अपनी बहन को लेकर सीधे जिला अस्पताल आए है। डाक्टरों की देखरेख में नवाहित का इलाज चल रहा है उधर पुलिस के द्वारा मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

शराब पीने से रोका तो पति ने की मारपीट, फिर पी लिया कीटनाशक

वहीं बालाघाट के ग्राम मड़कामंडई निवासी टेकसिंह धुर्वे, 34 वर्ष खेती-किसानी करता है। सुबह वह नशे की हालत में घर आया और बच्चों पर गुस्सा करने लगा। पत्नी सुशीला ने शराब पीने से मना किया तो आवेश में आकर उसने मारपीट कर दी।

कुछ देर बाद टेकसिंह की तबीयत बिगड़ी

पूछने पर उसने बताया कि उसने खेत में उपयोग होने वाली कीटनाशक दवा पी ली है। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल बालाघाट ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।जिला अस्पताल पुलिस चौकी ने बयान लेकर मामला थाना हट्टा भेज दिया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us