श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- झांसी। रक्सा पुलिस ने सोमवार तड़के ओड़िशा से शिवपुरी ले जाया जा रहा करीब साढ़े तीन सौ किलो गांजा बरामद किया है।
पुलिस ने तस्करों से पूछताछ के बाद एक कार भी पकड़ी है, जिसके जरिये ट्रक को निकालने की रैकी की जा रही थी। इसके साथ ही कई मोबाइल फोन भी बरामद हुये हैं। सूचना मिलने के बाद रक्सा पुलिस ने घेराबन्दी कर ट्रक पकड़ा।
मौके से ग्वालियर के मोहना निवासी संजय गौर चालक को पकड़ा। ट्रक की तलाशी लेने पर अन्दर से साढ़े तीन सौ किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 49 लाख बताई गई है। पूछताछ में पता चला कि यह गांजा ओडिशा से शिवपुरी लेकर जा रहे थे।







