श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- मुरैना। पड़ोसी ने नहाते हुए नाबालिग छात्रा का मोबाइल से वीडियो बनाया। उसे वायरल करने की धमकी देकर 13 साल की नाबालिक लड़की से कई बार दुष्कर्म किया। स्टेशन रोड पुलिस ने इस मामले में शनिवार को रामनगर निवासी भरत कुमार पुत्र सुनील कुमार शर्मा पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
कई बार नाबालिग से किया दुष्कर्म
- नौवी में पढ़ने वाली 13 साल 7 महीने की बालिका अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। उसने बताया कि एक साल पहले उनके पड़ोस में दतहरा का रहने वाला भरत कुमार शर्मा रहने आया। 15 जनवरी को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान भरत घर में घुसकर नहाते समय उसका वीडियो बना लिया।
- उसक अगले दिन छत पर अकेली पाकर वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ की। धमकी देने लगा। उसके बाद 15 मार्च को वह कोचिंग जा रही थी। इस दौरान रास्ते में वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। रात में छत पर बुलाकर दुष्कर्म किया।
- उसके बाद 30 मई की रात घर में कोई नहीं था। इस दौरान फिर भरत शर्मा ने उसके साथ गंदा काम किया। बार-बार धमकी देकर शोषण करता रहा। इससे परेशान छात्रा ने अपने परिजनों को पूरा मामला बताया।







