श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- देवास। इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर हादसों के लिए लिहाज से डेंजर जोन में शामिल करनावद फाटा और संभाजी नगर के बीच गुरुवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया।
नेमावर की ओर से बालू रेत भरकर इंदौर की ओर जा रहे डंपर का टायर अचानक फट गया जिससे डंपर अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गया। टक्कर लगते ही कंटेनर भी अनियंत्रित हुआ और पलट गया।
इसी दौरान इंदौर की ओर से आ रहा बाइक सवार कन्टेनर के नीचे आ गया। दबने से बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि एक साथी बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पोकलेन, बुलडोजर की मदद से कंटेनर को हटाया गया तब जाकर बाइक सवार को नीचे से निकाला जा सका।
मृतक की पहचान अब्दुल निवासी बरखेड़ा पठानी भोपाल के रूप में हुई है। वहीं उसके साथ बाइक में पीछे बैठा तंवरलाल पुत्र कमल सिंह बाल-बाल बचा जो राजगढ़ क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
डंपर के अंदर फंस गया था व्यक्ति, मशक़्कत के बाद निकाला, हालत गंभीर…
हादसे के बाद डंपर के केबिन के अंदर एक व्यक्ति फंस गया था जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह डंपर का चालक था या कोई और अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।







