SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » खंडवा में अस्पताल की चौथी बिल्डिंग से कूदा मरीज, टीन शेड से बची जान, मचा हड़कंप

खंडवा में अस्पताल की चौथी बिल्डिंग से कूदा मरीज, टीन शेड से बची जान, मचा हड़कंप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- खंडवा। जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में गुरुवार उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मरीज चौथी बिल्डिंग से कूद गया। गनीमत रही कि टीन शेड की वजह से उसकी जान बच गई। हालांकि अंदरूनी चोट लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

गुरुवार रात करीब आठ बजे घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यहां 36 वर्षीय परलाल पुत्र छगन निवासी बड़गांव माल को जिला अस्पताल की चौथी बिल्डिंग स्थित वार्ड में भर्ती कराया गया था।

उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है। उसके गिरते ही अस्पताल स्टाफ और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे।

गंभीर हालत में घायल मरीज को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज किया। अस्पताल प्रबंधन घटना के संबंध में जानकारी जुटाने में लगा है।

विदित हो कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हालांकि अस्पताल में पूर्व में हुई घटनाओं के बाद यहां गैलरियों में लोहे की जालियां लगा दी गई है। फिलहाल पुलिस मरीज के स्वजनों और अस्पताल स्टाफ से पूछताछ कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us