श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- बिरसिंहपुर पालीः डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर पाली ब्लाक स्थित एकलव्य विद्यालय में एक गरिमामयी एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत श्माय युवा भारत द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रवाद और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायालय की न्यायाधीश तारा मार्को और विशिष्ट अतिथि के रूप र्चा में माय युवा भारत के जिला अधिकारी उमा शंकर त्रिवेदी उपस्थित रहे।
अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्र-समर्पणः
मुख्य अतिथि न्यायाधीश तारा मार्को ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि डा मुखर्जी का संपूर्ण जीवन अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्र-समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने युवाओं को उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया और समाज में न्याय व समानता स्थापित करने में युवा वर्ग की भूमिका पर प्रकाश डाला।
न्यायाधीश मार्को ने बच्चों को एक जिम्मेदार और अनुशासित नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। माय युवा भारत के जिला अधिकारी उमा शंकर त्रिवेदी ने श्यामा युवा भारत मंच के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए युवाओं में जोश भरा। इसी कड़ी में, उन्होंने विद्यालय के छात्रों और उपस्थित युवाओं को सघन पंजीकरण अभियान से जुड़ने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया।
उमा शंकरे त्रिवेदी ने सभी युवाओं से माय भारत पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इस डिजिटल मंच के माध्यम से युवा न केवल अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के विभिन्न अभियानों में सीधे अपनी भागीदारी भी कर सकते हैं।







