श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर आठ चोरी की बाइक बरामद हुईं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।
लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सुनियोजित कार्रवाई के तहत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा जाएगा।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक एवं सहायक उपनिरीक्षक रजनीश तिवारी सहित कोतवाली थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।







