SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » मार्कशीट-रिजल्ट अटकने के विरोध में कुलपति को ज्ञापन

मार्कशीट-रिजल्ट अटकने के विरोध में कुलपति को ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में छात्रों की रुकी हुई मार्कशीट, लंबित रिजल्ट और शैक्षणिक अनियमितताओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में कुलपति को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने छात्र हितों की विभिन्न समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है।

एनएसयूआइ ने बताया कि बीएससी कृषि बैच 2022 के विद्यार्थियों को छठवें सेमेस्टर की अंकसूची अभी तक नहीं मिली है, जिससे उन्हें एमएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश लेने में कठिनाई हो रही है। इसके अलावा, सत्र 2023 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब तक आयोजित नहीं हुई हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन में एमए, एमकाम, एमपीएड, एमएससी योगिक साइंस एवं एमए म्यूजिक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होने पर आपत्ति जताई गई है। संगठन ने समय परिवर्तन की मांग की है, क्योंकि दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को आवागमन और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो व्यापक छात्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सिमरन कौर, आशीष द्विवेदी, दीपांशु गुप्ता, गुलशन पटवार, आसू सिंह, महेंद्र यादव, हर्षित सिंह बघेल, शिवम तिवारी, दीपक साहू, सुमित सिंगर, आयुष तिवारी, आलोक, हिमांशु गुप्ता, अखिलेश, राजमणि, सचिन तिवारी, मुस्कान, क्रांति सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us