SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का मिला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   अनूपपुरः जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुना कालरी अंतर्गत वार्ड 7 में सोमवार को 42 वर्षीय जानकीबाई गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

सूचना मिलने पर भालूमाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया। पुलिस के अनुसार, मृतका के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान मिले हैं। परिस्थितियों के आधार पर पुलिस मामले में हत्या की आशंका जता रही है।

लोगों से पूछताछ में जानकीबाई अपने पति से अलग सफीक खान के साथ रह रही थीं और उनका शव उसी घर से बरामद हुआ है। थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पंचनामा तैयार कर दोपहर को पोस्टमार्टम कराया गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us