SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » छत्तीसगढ़ ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुरः जिले की वेंकटनगर पुलिस ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से की की शराब और मोटरसाइकिल जब्त की है।  दोनों आरोपित शराब को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ ले जा रहे थे। पुलिस से में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को उम्र कस्बा भ्रमण के दौरान ग्राम खैरीटोला में चाना मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो मार व्यक्ति लाल-काले रंग की हवा मोटरसाइकिल से बोरी में भरकर अंग्रेजी, या शराब अनूपपुर की ओर से खोड़ी-की सिंघौरा मार्ग होते हुए छत्तीसगढ़ ले जा में रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम सिंहपुर में खोड़री-सिंघौरा जाने वाले मार्ग पर गवाहों की मौजूदगी में वाहनों की निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद एक लाल-काले रंग की टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-10-एएम-2681 आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रोककर जांच की। मोटरसाइकिल चालक की पहचान अमृतलाल पिता मदन सिंह अगरिया (22 वर्ष) तथा पीछे बैठे दीपक प्रसाद पिता मानसिंह अगरिया (22 वर्ष), दोनों, निवासी धौरामुड़ा मोहल्ला, देवरगांव थाना गौरेला, जिला जीपीएम (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई।

जांच के दौरान दोनों के बीच रखी पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में अंग्रेजी शराब मिले। शराब रखने, एवं परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपित कोई अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। गिनती करने पर कुल 17.64 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 13,230 रुपये आंकी गई। पुलिस ने शराब के साथ प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध धारा 34 (1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us