श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः कलेक्टर डा. केदार सिंह ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत चिन्हित सेवाओं को समय-सीमा में देने के सख्त निर्देश दिए हैं। समय-सीमा की बैठक में उन्होंने साफ कहा कि सिटीजन चार्टर में तय अवधि में आवेदनों का निराकरण हर हाल में सुनिश्चिंत किया जाए।
कलेक्टर ने विशेष रूप से प्राकृतिक प्रकोप और वन्य प्राणियों से फसलों को हुई हानि के आरबीसी प्रकरण, अविवादित नामांतरण, सीमांकन तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के मामलों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा। बैठक में लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा भी हुई।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि न्यायालयीन मामलों में कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए समय पर ‘जवाब प्रस्तुत किया जाए और न्यायालय को अवगत कराया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, मिनीषा सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति, पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर अन्तोनिआ एक्का, अर्चना मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।







