SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » गुना में पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखा; बुझाने में जुटी दमकल टीमें

गुना में पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखा; बुझाने में जुटी दमकल टीमें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक पाइप निर्माण फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में फैक्ट्री परिसर से उठता काले धुएं का विशाल गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। फैक्ट्री परिसर में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और पाइप निर्माण सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती रही। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

आसपास के क्षेत्र को कराया खाली

प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गए हैं। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि आग से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग पूरी तरह बुझने के बाद तकनीकी जांच कर कारणों का पता लगाया जाएगा। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us