श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- मुरैना। पोरसा के किर्राइच रोड पर रहने वाले सेना के जवान ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह आधी रात तक परिवार के साथ लूडो खेल रहे थे। सुबह उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह देखकर परिवार सदमे में है। पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच में जुटी है।
किर्राइच राेड पर रहने वाले 30 वर्षीय राहुल पुत्र रामसुमिरन सिंह सिकरवार भारतीय सेना में पदस्थ हैं। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। मंगलवार की शाम पूरे परिवार के साथ बैठकर खाना खाया। उसके बाद रात 1 बजे से बाते करते रहे। मां व परिजनों के साथ लूडो खेला।
- रात दो बजे परिवार के लोग अपने-अपने बिस्तरों पर साेने चले गए। सेना में होने के कारण राहुल सिकरवार रोज सुबह जल्दी जाग जाते थे, लेकिन बुधवार को वह नहीं जागे। वह न हीं अपने कमरे में थे, जहां उनकी पत्नी थी। परिजनों ने खोजना शुरू किया, तो पास के कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी।
- कई आवाज लगाने पर भी कुंडी नहीं खुली, तो खिड़की का शीशा फोड़कर अंदर देखा। फांसी के फंदे पर राहुल लटका दिखा। तुरंत उनको उतारकर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों को नहीं पता आत्महत्या का कारण
.jpg)
पोरसा थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह ने बताया कि मर्ग का प्रकरण दर्ज कर लिया है। खुदकुशी के कारण अभी सामने नहीं आए हैं, उसकी जांच की जा रही है। परिजन खुदकुशी के पीछे कोई ठोस कारण नहीं बता रहे।







