SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » चंदिया में झोलाछाप नीमहकीमों का फैला मकड़जाल

चंदिया में झोलाछाप नीमहकीमों का फैला मकड़जाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-    चंदियाः नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप नीमहकीमों द्वारा कथित रूप से अवैध क्लीनिक संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार गढ़ी के पास, नगर के बाजार मार्ग, नगर पालिका कार्यालय के पास सहित कई स्थानों पर बिना पंजीयन और आवश्यक चिकित्सकीय योग्यता के क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं। इन स्थानों पर मरीजों का इलाज करने के साथ दवाइयां भी दी जा रही हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी संचालनः

बताया जा रहा है कि चंदिया नगर के अलावा आसपास के कई गांवों में भी ऐसे लोग सक्रिय हैं, जो सामान्य बीमारियों से लेकर गंभीर मामलों तक का उपचार करने का दावा करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण लोग मजबूरी में इनसे इलाज कराने पहुंच जाते हैं। इससे मरीजों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।

कार्रवाई की मांग : स्थानीय

नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में संचालित सभी निजी क्लीनिकों की जांच कराई जाए और बिना अनुमति चिकित्सा कार्य करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us