SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल के NH-43 पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, बेटी-दामाद और मासूम घायल

शहडोल के NH-43 पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, बेटी-दामाद और मासूम घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल जिले के अमलाई के राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे एक परिवार की बाइक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई एवं अन्य घायल है।
 अमलाई थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे एक परिवार की बाइक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी, दामाद और एक वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार, कोदवार कला निवासी रेखा यादव अपनी बेटी आंचल यादव, दामाद नीरज यादव और एक वर्षीय बच्ची के साथ केशवाही स्थित मरखी माता मंदिर में दर्शन करने गई थीं। दर्शन के बाद पूरा परिवार एक ही बाइक से घर लौट रहा था। जब वे अमलाई थाना क्षेत्र के बटुरा स्थित मौहारी दाई मंदिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार 16 चक्का ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रेलर के साथ कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। हादसे में रेखा यादव सड़क पर गिर गईं और ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उनका शव कुछ समय तक सड़क पर पड़ा रहा, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दुर्घटना में आंचल यादव, नीरज यादव और एक वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही अमलाई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रेलर को जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us