SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » यूपी बिहार के बेरोजगार मध्य प्रदेश में किन्नर गैंग बनाकर कर रहे वसूली, जबलपुर मुख्य स्टेशन में पकड़े गए

यूपी बिहार के बेरोजगार मध्य प्रदेश में किन्नर गैंग बनाकर कर रहे वसूली, जबलपुर मुख्य स्टेशन में पकड़े गए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  जबलपुर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मुख्य स्टेशन परिसर में भीख मांगकर यात्रियों को परेशान करने के आरोप में तीन किन्नरों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

तीनों को आरपीएफ थाना लाया गया

उप निरीक्षक अरविंद सिंह और आरक्षक प्रवीण उपाध्याय स्टेशन के कटनी छोर की ओर गश्त कर रहे थे। इस दौरान तीन किन्नर यात्रियों से रुपये मांगते और स्टेशन परिसर में अव्यवस्था फैलाते मिले। इसके बाद उन्हें आरपीएफ थाना लाया गया।

एनकेजे थाना क्षेत्र के पीछे स्थित क्षेत्र के निवासी

पकड़े गए आरोपियों में सुनैना (20), मोनू (20) एवं आशिकी किन्नर (32) शामिल हैं। तीनों कटनी के एनकेजे थाना क्षेत्र के पीछे स्थित क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

शर्तों से अवगत कराते हुए बंधपत्र पर रिहा

रेल एक्ट के अंतर्गत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय की शर्तों से अवगत कराते हुए बंधपत्र पर रिहा कर दिया गया है।

वलसाड-पुरी एक्सप्रेस में जबरन बधाई मांगते पकड़े गए थे पहले

जबलपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों से जबरन बधाई वसूलने वाला किन्नर गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। वे चलती ट्रेन में यात्रियों से रुपये मांग रहे है। मना करने पर विवाद कर रहे है। ट्रेन क्रमांक 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस में किन्नरों की अवैध वसूली का एक मामला सामने आया है।

यात्रियों की शिकायत पर की कार्रवाई

यात्रियों की शिकायत पर जबलपुर आरपीएफ पोस्ट ने घेराबंदी कर तीन आरोपित किन्नर को दबोचा है। इसमें एक आरोपित आंध्र प्रदेश और दो इटारसी की रहने वाली है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि ट्रेन के अनारक्षित कोच में कुछ किन्नर चढ़े है। वे यात्रियों से अभद्रता कर रहे है। जबरन रुपयों की मांग रहे हैं।

हरकतों से विवाद और हंगामें की स्थिति

इस पर तुरंत सुरक्षा दल को ट्रेन की जांच के लिए कहा गया। कुछ जवानों को मुख्य स्टेशन के आउटर पर भेजा गया। ट्रेन से कूदे और घेर लिया- ट्रेन के मुख्य स्टेशन पहुंचने से पहले आरपीएफ दल सतर्क हो गया। मुख्य स्टेशन के आउटर पर ट्रेन की गति धीमी हुई अनारक्षित कोच से एक के बाद एक तीन किन्नर कूदे।

आउटर पर खड़े जवानों की नजर उन पर पड़ गई

इससे पहले कि वह ट्रेन के कूदने के बाद वहां से भाग पाते, उनकी घेराबंदी कर ली गई। आरोपितों आंध्र प्रदेश के जिला गंटूर के वन टाउन थाना के तेनामी वाइकुंटा पुरम निवासी 01. बेलमकोन्डा दिनेश उर्फ बी. नीलीमा (43), नर्मदापुरम जिले के इटारसी में नूरानी मस्जिद नाला मोहल्ला निवासी काली किन्नर गुरू (42) और बबली (52) को दबोच लिया गया।

लंबे समय से ट्रेन में चल रहे

सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी के बीच अलग-अलग किन्नरों की कुछ टोलियां अवैध वसूली करती है। यह इतने शातिर है कि उन्हें शिकायत की भनक लग जाती है। वे ट्रेनों के शौचालय में छिप जाते है। झटपट अपना भेष बदलकर चकमा देकर भाग जाते है। वलसाड-पुरी ट्रेन से पकड़े गए तीनों आरोपितों के एक ही गुरू के चेले होने का पता चला है। इनकी गुरू रेशमा बताई जा रही है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us