SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » जबलपुर में चाकू की नोक पर लूटा, चार आरोपी गिरफ्तार, फोन और बाइक बरामद

जबलपुर में चाकू की नोक पर लूटा, चार आरोपी गिरफ्तार, फोन और बाइक बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- जबलपुर। बरगी थाना पुलिस ने चाकू अड़ाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया फोन, कार की चाबी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किया है। सर्वम नामदेव वह अपनी मित्र के साथ कार एमपी 28 सीए 6203 से तिलवारा से गौरीघाट लौट रहे थे।

फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोटरसाइकिल नंबर की पहचान

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अंजना तिवारी, बरगी नगर पुलिस अधीक्षक अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे के नेतृत्व में गठित टीम ने छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोटरसाइकिल नंबर की पहचान की।

फोन, कार की चाबी, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू जब्त कर लिया

संदेही बिलहरी के जनता स्कूल पानी की टंकी के पीछे निवासी कृष उर्फ बाबू सुमन (19) निवासी बिलहरी एवं उसके तीन नाबालिग साथियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में चारों ने वारदात स्वीकार कर ली। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया फोन, कार की चाबी, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू जब्त कर लिया। पुलिस को जांच में पता चला कि मुख्य आरोपित कृष के विरुद्ध पूर्व से हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं।

चाकू और कट्टे की नोक पर किसान से लूट, मोबाइल से ट्रांसफर कराए रुपये

संजीवनीनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। अंधमूक बायपास के ऊपर फ्लाईओवर पर तीन लोगों ने एक किसान को रोका। चाकू दिखाकर डराया और उसके साथ लूट की। माढ़ोताल आइटीआई के सामने निवासी निवासी पुष्पेंद्र पटेल (32) रविवार की देर रात को ग्राम सेमरा स्थित अपने खेत से स्कूटर से घर लौट रहा था।

बिना नंबर की मोपेड पर सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया

वह मध्यरात्रि करीब सवा 12 बजे अंधमूक बायपास फ्लाईओवर पर पहुंचा, जहां पर बिना नंबर की मोपेड पर सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसके गले की चांदी की चेन और स्कूटर की डिक्की में रखे फसल बिक्री के 20 हजार रुपये लूट लिए।

यह कहलवाया गया कि उसने स्वयं पैसे ट्रांसफर किए हैं

कुछ देर बाद दूसरी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 जेडएक्स 5693 से पहुंचे दो अन्य युवकों ने कट्टा दिखाकर उसका मोबाइल छीन लिया। उन्होंने आनलाइन दो हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपितों ने किसान का वीडियो भी बनवाया, जिसमें उससे यह कहलवाया गया कि उसने स्वयं पैसे ट्रांसफर किए हैं।

आरोपी मोबाइल फेंककर कटंगी बायपास की ओर फरार हो गए।

आरोपियों ने मोबाइल का पासवर्ड और अन्य जानकारी लेकर कई बार आनलाइन ट्रांजेक्शन का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। शोर मचाने पर आरोपी मोबाइल फेंककर कटंगी बायपास की ओर फरार हो गए। संजीवनीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। किसान की ओर से बताए गए आरोपियों के हुलिए के अनुसार उनकी पहचान में जुटी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us