SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » डीजल देने में भेदभाव, पंप पर कालाबाजारी का आरोप

डीजल देने में भेदभाव, पंप पर कालाबाजारी का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः जैतपुर तहसील के ग्राम कमता में स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर पक्षपात और अभद्र व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय किसान प्रतीक सिंह ने पंप संचालक मो. नादिर खान और कर्मचारियों पर मनमानी, कालाबाजारी और आम उपभोक्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को लिखित शिकायत सौंपी है।

शिकायत के अनुसार, प्रतीक सिंह 22 मई को शाम करीब पांच बजे कृषि कार्य के लिए कमता स्थित बीपी पंप पर 20 लीटर डीजल लेने गए थे। आरोप है कि वहां तैनात कर्मचारियों ने डीजल देने से. साफ इनकार कर दिया और अपमानित कर वापस भेज दिया। वहीं उसडीएम कार्यालय में शिकायत लेकर खड़ा पीड़ित। दूसरी ओर, पंप संचालक के सगे-संबंधियों को डिब्बों और ड्रमों में भरकर खुलेआम डीजल दिया जा रहा था।

शिकायतकर्ता प्रतीक सिंह का कहना है, मेरे सामने ही नियमों को ताक पर रखकर उनके करीबियों को डिब्बा भर- भर कर डीजल दिया जा रहा था। इस पूरे पक्षपात का वीडियो मेरे पास सुरक्षित है, जिसे जांच के लिए अधिकारियों को सौंपने को तैयार हूं। ग्रामीणों का कहना है कि खेती-किसानी और बोनी का समय नजदीक है। ऐसे में ट्रैक्टर व अन्य कृषि उपकरणों के लिए डीजल की सख्त जरूरत है। संकट के समय पंप संचालक की कथित कालाबाजारी और भेदभावपूर्ण रवैये से छोटे-गरीब किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

कई किसान रोज पंप से बैरंग लौट रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायतकर्ता ने एसडीओ से घटना वाले दिन की वीडियो फुटेज की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पंप संचालक के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि कलेक्टर और जिला खाद्य अधिकारी को भी भेजी गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है ताकि किसानों को समय पर डीजल मिल सके और कालाबाजारी पर रोक लगे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us