SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » महू में इंफेंट्री स्कूल परिसर में सैन्य दस्तावेज बेचने का मामला उजागर, महिला समेत पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

महू में इंफेंट्री स्कूल परिसर में सैन्य दस्तावेज बेचने का मामला उजागर, महिला समेत पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   महू। सेना के इंफेंट्री स्कूल परिसर में संचालित एक फोटो काॅपी दुकान की आड़ में सैन्य प्रशिक्षण से जुड़े दस्तावेजों की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है।

सेना की आंतरिक जांच में खुलासा हुआ कि दुकान का संचालन कर रही महिला सैन्य ट्रेनिंग संबंधी दस्तावेजों की अतिरिक्त प्रतियां तैयार कर उन्हें प्रशिक्षण के लिए आने वाले यंग कैडेट्स को बेच रही थी।

मामले में सेना की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने महिला सहित दुकान जिस पूर्व सैन्यकर्मी को आवंटित है उस पर भी प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार इन्फैंट्री स्कूल परिसर में फोटो काॅपी दुकान पूर्व सैन्यकर्मी नायक देवीलाल को आवंटित की गई थी। आरोप है कि उन्होंने नियमों के विरुद्ध जाकर दुकान का संचालन सिविल क्षेत्र सिग्नल विहार निवासी सपना अग्रवाल को सौंप दिया था। दुकान पर ट्रेनिंग से संबंधित दस्तावेज भी फोटो काॅपी के लिए आते थे।

इसी का फायदा उठाकर सपना अग्रवाल उनकी प्रतियां निकालने के दौरान एक अतिरिक्त काॅपी अपने पास सुरक्षित रख लेती थी। बाद में इन दस्तावेजों के सेट तैयार कर उन्हें प्रशिक्षण के लिए आने वाले यंग कैडेट्स को बेचा जाता था। मामले की जानकारी सेना को मिलने के बाद विभागीय स्तर पर आंतरिक जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान महिला को पकड़ लिया गया। इसके बाद बुधवार को सेना की ओर से कोतवाली पुलिस को अधिकृत शिकायत की। राहुल शर्मा ने बताया कि मामले में महिला सपना अग्रवाल और दुकान आवंटित होने वाले रिटायर्ड सैन्यकर्मी के खिलाफ अमानत में खयानत की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us