SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » नाबालिग साली पर बिगड़ी जीजा की नीयत, डरा-धमकाकर कई बार किया दुष्कर्म, गर्भ ठहरा तो खिला दी गर्भपात की दवा

नाबालिग साली पर बिगड़ी जीजा की नीयत, डरा-धमकाकर कई बार किया दुष्कर्म, गर्भ ठहरा तो खिला दी गर्भपात की दवा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   मुरैना। शादी के दो महीने बाद ही जीजा की नीयत अपनी नाबालिग साली पर बिगड़ गई और डरा-धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। दुष्कर्म से नाबालिग साली गर्भवती हो गई तो उसे गर्भपात की दवाएं खिला दीं, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। पीड़ित नाबालिग को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, वहीं आरोपित के खिलाफ सरायछोला थाने में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है।

सरायछोला थाना क्षेत्र के किसान ने अपनी बड़ी बेटी की शादी नवंबर महीने में पलपुरा के युवक से की थी। शादी के बाद पलपुरा का युवक ससुराल आने-जाने लगा। इसी दौरान उसकी नीयत पत्नी की साढ़े 15 साल की बहन पर बिगड़ गई। मौका पाकर पलपुरा का युवक बार-बार ससुराल आने लगा।

करीब चार महीने पहले उसने नाबालिग साली को अकेला पाकर उसका दुष्कर्म किया और धमकी दी कि किसी को बताया तो उसकी बहन को छोड़कर दूसरी शादी कर लेगा। इस धमकी से नाबालिग डर गई और किसी को कुछ नहीं बताया।

गर्भपात कराते ही नाबालिग की बिगड़ी तबीयत

इसके बाद आरोपित जीजा लगातार उसका शोषण करता रहा, जिससे गर्भ ठहर गया। पीड़िता ने दो से तीन महीने के गर्भ की जानकारी जैसे ही आरोपित जीजा को बताई तो उसने गर्भपात की दवा लाकर खिला दीं। गुरुवार की रात नाबालिग का गर्भपात हो गया और उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में नाबालिग का उपचार चल रहा है।

 पुलिस मामले की जांच में जुटी

सरायछोला पुलिस शिकायत की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पीड़ित किशोरी का मां ने बताया कि अब आरोपित दामाद धमकी दे रहा है, कि उसकी बेटी को छोड़कर साली से शादी कर लेगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us