श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः कलेक्टर डा. केदार सिंह के निर्देशन में । खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में ब्यौहारी और सोहागपुर क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रेत परिवहन में संलिप्त दो वाहनों को जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम ने ग्राम मटोला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली को अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा। मौके से लगभग 200 घनफीट रेत जब्त कर वाहन को अभिरक्षा में लिया गया।
इसके बाद 26 मई की देर रात लगभग दो बजे तहसील सोहागपुर अंतर्गत ग्राम पिपरिया में रेत से भरा एक मेटाडोर वाहन पकड़ा गया। वाहन क्रमांक एमपी 19 जीए 4357 अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाया गया, जिसे विभागीय टीम ने तत्काल जब्त कर लिया।
इस संबंध में खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित वाहन मालिकों एवं चालकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।







