SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » सोननदी में घड़ियाल की पूंछ पकड़ते युवक का वीडियो वायरल, विभाग ने गठित की टीम, जल्द होगी गिरफ्तारी

सोननदी में घड़ियाल की पूंछ पकड़ते युवक का वीडियो वायरल, विभाग ने गठित की टीम, जल्द होगी गिरफ्तारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   सीधी। सोन घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र के जोगदहा घाट अंतर्गत ओदरइला में नहाने पहुंचे युवकों का घड़ियाल की पूंछ पकड़ते वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो दो दिन पुराना गुरुवार का बताया जा रहा है। विभाग युवकों को चिह्नित कर उनकी पहचान कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा
जोगदहा घाट 50 की संख्या घड़ियाल हैं
अभयारण्य क्षेत्र में जोगदहा घाट 50 की संख्या घड़ियाल हैं। जिसमें नर, मादा और 12 की संख्या में बच्चे शामिल हैं। बता दें कि गुरुवार दोपहर में छह की संख्या में युवक सोन घड़ियाल अभयारण्य के आरक्षित सोन नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान करीब ढाई फीट का नर घड़ियाल इन्हें नदी के किनारे चट्टान पर बैठा हुआ दिखाई दिया।

घड़ियाल को किनारे पर बैठा देख एक युवक बार-बार उसकी पूंछ पकड़ने लगा। इससे घड़ियाल असहज महसूस कर पानी के अंदर भाग रहा था। इसका वीडियो शुक्रवार को तेजी से इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया। यह वीडियो करीब तीन बजे विभाग के हाथ लगा। जिसके तुरंत बाद ही टीम गठित कर युवकों की तलाश शुरू कर दी गई।

दिसंबर में छोड़े गए थे घड़ियाल के बच्चे
दिसंबर 2025 में मुरैना अभयारण्य से 25 की संख्या में छोटे नर घड़ियाल लाए गए थे। जिनमें से 12 को सोननदी के जोगदहा घाट में छोड़ा गया था। वहीं 13 घड़ियाल के बच्चों को में भंवर सेन घाट में छोड़ा गया था। इसके बाद से ही छोटे नर घड़ियाल आसानी से घाट के किनारे देखने को मिल रहे हैं। दरअसल इन दिनों सोन नदी में जल का स्तर भी कम हो गया है। ऐसे में यह सोन नदी के पुल तक तैरते हुए पहुंच रहे हैं।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us