SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » सात माह की बच्ची की मौत पर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से की मारपीट

सात माह की बच्ची की मौत पर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से की मारपीट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   सिविल अस्पताल ब्यौहारी में सात माह की मासूम बच्ची की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर ड्यूटी डॉक्टर से मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है।
शहडोल के ब्यौहारी सिविल अस्पताल में सात माह की मासूम बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। ड्यूटी डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बच्ची की मौत के मामले में मर्ग कायम किया है, वहीं डॉक्टर की शिकायत पर परिजनों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिव्या सिंह पिता मनोज सिंह उम्र सात माह निवासी ग्राम पथरेही थाना पपौंध को तेज बुखार की शिकायत होने पर परिजन उपचार के लिए सिविल अस्पताल ब्यौहारी लेकर पहुंचे थे। बताया गया कि अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसी दौरान अस्पताल में उपचार के बीच कुछ देर बाद मासूम की मौत हो गई।
परिजनों ने किया हंगामा

बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि परिजनों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना देख अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।

 

मामला दर्ज

इस मामले में पुलिस ने मृत बच्ची की मौत को लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं दूसरी ओर ड्यूटी डॉक्टर विकास गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने मनोज एवं मुन्ना के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली-गलौज और मारपीट करने की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए जांच की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us