SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » 12वीं के रिजल्ट ने उजाड़ दिया परिवार, छात्र की आत्महत्या के सदमे में दादी की भी मौत

12वीं के रिजल्ट ने उजाड़ दिया परिवार, छात्र की आत्महत्या के सदमे में दादी की भी मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र स्थित छोटे लुहारपुरा में एक ही परिवार में 24 घंटे के भीतर हुई दो मौतों ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में दो विषयों में पूरक आने से परेशान 18 वर्षीय छात्र आर्यभान सिंह सिसौदिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पोते की मौत का सदमा उसकी 75 वर्षीय दादी कमला सिसौदिया बर्दाश्त नहीं कर सकीं और हार्ट अटैक से उनका भी निधन हो गया।

 12वीं के रिजल्ट के बाद छात्र ने उठाया खौफनाक कदम
जानकारी के अनुसार आर्यभान सिंह सिसौदिया ने इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी थी। बुधवार को घोषित परीक्षा परिणाम में उसके दो विषयों में पूरक आ गई थी। रिजल्ट आने के बाद वह काफी तनाव में था। इसी बीच उसने अपने घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में शोक फैल ग

पोते की मौत का सदमा दादी नहीं सह सकीं

परिजनों के अनुसार आर्यभान की मौत का सबसे ज्यादा असर उसकी दादी कमला सिसौदिया पर पड़ा। जैसे ही उन्हें पोते की मौत की जानकारी मिली, वह गहरे सदमे में चली गईं। कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। कमला सिसौदिया प्रदीप सिंह, मनोज सिंह सिसौदिया उर्फ बंटी और धर्मेंद्र सिंह की मां थीं।

24 घंटे में दो मौतों से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

एक ही परिवार में 24 घंटे के भीतर बेटे और मां की मौत से परिजन पूरी तरह टूट गए हैं। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटे लुहारपुरा इलाके में भी शोक का माहौल बना हुआ है। आसपास के लोग और रिश्तेदार परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
आर्यभान का अंतिम संस्कार एक दिन पहले किया गया था, जबकि बाद में उसकी दादी का अंतिम संस्कार भी किया गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us