SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शादी का झांसा, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेल, उमरिया में युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज

शादी का झांसा, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेल, उमरिया में युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   उमरिया में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है

कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 तथा आईटी एक्ट की धारा 66(E), 67 और 67(A) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान मोंटू पिता मुकेश चौधरी (26) निवासी गंज बसौदा जिला विदिशा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान कुछ समय पहले पीड़िता से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर दोनों रिलेशनशिप में आ गए। मोबाइल फोन पर लगातार बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा।
आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिया और भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती के निजी और अश्लील वीडियो भी बना लिए। बाद में उन्हीं वीडियो के जरिए युवती को ब्लैकमेल किया जाने लगा। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मानसिक दबाव बनाकर युवती को लगातार प्रताड़ित किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और गंभीर धाराओं में मामला कायम कर लिया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई थी। बाद में आरोपी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर युवती को ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता की शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश लगातार की जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। साइबर एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us