SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » जबलपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, बीच सड़क पर युवक को घेरकर चाकुओं से गोदा, मौत

जबलपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, बीच सड़क पर युवक को घेरकर चाकुओं से गोदा, मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहीनाका के पास मंगलवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक पर तब तक वार किए, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की गश्त और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

पैसे के लेनदेन का विवाद
जानकारी के अनुसार, शाहीनाका निवासी आयुष गुप्ता, जो पेशे से ड्राइवर था, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अपने काम से घर लौट रहा था। तभी अंबा टेंट हाउस के पास पहले से घात लगाए बैठे 4-5 बदमाशों ने उसे घेर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों और आयुष के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते बाइक और एक्टिवा से आए बदमाशों ने बीच सड़क पर आयुष पर चाकुओं से हमला बोल दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सरेबाजार हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घायल आयुष को लहूलुहान हालत में स्थानीय लोग मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी।

आरोपियों की तलाश शुरू
पुलिस ने प्राथमिक जांच और चश्मदीदों के बयान के आधार पर रोहन पटेल, आयुष श्रीपाल, काला और उनके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us