SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » रीवा में विद्या भूषण मेडिकल स्टोर पर पुलिस और ड्रग विभाग का छापा, भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त

रीवा में विद्या भूषण मेडिकल स्टोर पर पुलिस और ड्रग विभाग का छापा, भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-     रीवा। अमहिया थाना पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने शहर के चर्चित ‘विद्या भूषण मेडिकल स्टोर’ पर दबिश दी। इस छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली टेबलेट बरामद की गई हैं, जिनका उपयोग नशे के लिए किया जा रहा था।

बिना डॉक्टर के पर्चे के बेची जा रही थीं दवाएं

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के समीप स्थित इस मेडिकल स्टोर के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहाँ नियम विरुद्ध तरीके से नशीली दवाएं बेची जा रही हैं।

प्रिस्क्रिप्शन पर ही ले सकते हैं इस तरह की दवाएं

सूचना के आधार पर जब ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस बल ने छापेमारी की, तो मौके पर ट्रामाडोल साल्ट वाली दवाएं मिलीं। नियमानुसार, ये दवाएं केवल डॉक्टर के वैध पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) पर ही बेची जा सकती हैं, लेकिन दुकानदार इन्हें बिना किसी रिकॉर्ड के धड़ल्ले से बेच रहा था।

दुकान सील, संचालक हिरासत में

जांच के दौरान टीम को दुकान पर कोई फार्मासिस्ट भी मौजूद नहीं मिला, जो कि नियमों का सीधा उल्लंघन है। ड्रग इंस्पेक्टर राधेश्याम भटी ने बताया कि मौके पर ब्रांड्स की लगभग 900 नशीली टेबलेट्स जब्त की गई हैं। वैध दस्तावेज और रिकॉर्ड न होने के कारण प्रशासन ने मेडिकल स्टोर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।

दुकानदार हरी सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

पुलिस ने दुकानदार हरी सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।हैरानी की बात यह है कि विद्या भूषण मेडिकल स्टोर पहले भी कई बार ऐसी विवादित कार्रवाइयों का हिस्सा रहा है।

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार, यह शहर का सबसे चर्चित स्थान है जहां नशे की दवाइयां आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं।पूर्व में भी यहाँ कई बार छापेमारी की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद दुकान का संचालन लगातार जारी रहना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि वर्तमान में ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, बरामद दवाओं की प्रकृति को देखते हुए पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत भी विवेचना कर रही है, जिससे आरोपी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us