श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- जबलपुर । सिहोरा के गोसलपुर स्थित रामसागर तालाब में सोमवार को हादसा हो गया था। नहाने गए दो युवक गहरे पानी में डूब गए थे। मंगलवार की दोपहर एक युवक का शव मिला है जबकि दूसरे युवकी की तलाश जार है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल
देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद दोनों युवकों का पता नहीं चल सका था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।
इरावत अचानक गहरे पानी में चला गया
ग्राम धमधा झुग्गी बस्ती निवासी इरावत, अर्जुन और करन सोमवार दोपहर करीब 2 बजे रामसागर तालाब के सुपर मार्केट के पीछे स्थित घाट पर नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान इरावत अचानक गहरे पानी में चला गया।
अर्जुन भी तालाब में कूदा और पानी की गहराई में समा गया
दोस्त को बचाने के लिए अर्जुन भी तालाब में कूद पड़ा था, लेकिन वह भी पानी की गहराई में समा गया। घटना को देख तीसरे युवक करन ने तत्काल बस्ती पहुंचकर परिजनों और स्थानीय लोगों को सूचना दी।
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार रूपेश्वरी कुंजम और नायब तहसीलदार जयभान सिंह उइके की मौजूदगी में गोताखोरों ने मोटर बोट की मदद से तालाब में तलाश अभियान चलाया।
अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित
देर रात तक दोनों युवकों के शव बरामद नहीं हो सके थे। प्रशासन ने बताया कि मंगलवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया, दोपहर में अर्जुन का शव मिल गया जबकि इरावत को खाजने का प्रयास जारी है।
विधायक पहुंचे और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक संतोष बरकड़े सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।













