श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- रीवा। शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में बीती रात चलती कार में अचानक आग भड़क गई। कार में सवार लोगों ने तत्काल कार से नीचे उतर कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते पूरी कार आग गोला बन गई और धू धू कर जलने लगी।
किसी तरह मदद से आग पर काबू पाया गया
घटना के बाद दमकल मौके पर पहुंचा जिसकी मदद से आग पर काबू पाया गया है। घटना बिछिया थाने के रिंग रोड की बताई जा रही है। जहा रविवार की शाम कार में सवार होकर कुछ लोग रिंग रोड तरफ जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही जोरी गांव के समीप पहुंचने तभी अचानक कार से धुआं उठने लगा। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने तत्काल कार को रोक दिया और गाड़ी चेक करने लगे इस दौरान अचानक कर में आग भड़क गई। देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। कार में रुक-रुक कर धमाके हो रहे थे जिससे कोई भी समीप जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
जिले के सगरा थाना क्षेत्र में बीते दिवस हुये सडक हादसे घायल युवक उपचार के दौरान मौत हो गई।यहा युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में ही हंगामा खड़ा कर दिया।परिजनों का आरोप था कि साथी युवक के द्वारा ही मृतक के साथ कोई घटना की गई है, फिलहाल इस पूरी घटना की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
परिवार के साथ बैकुंठपुर गया हुआ था
चार मई को 35 वर्षीय मृतक रावेन्द्र सोंधिया अपने परिवार के साथ बैकुंठपुर गया हुआ था, लेकिन वापस आते समय वह परिवार के साथ न आकर पिंटू सोंधिया नामक व्यक्ति के साथ बाइक में सवार होकर निकला था, जो लौवा के समीप दुर्घटना का शिकार हो गया।फिलहाल गंभीर अवस्था में रावेन्द्र को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी बीती रात मौत हो गई ।
अस्पताल में ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया
इस बात को लेकर आज् अस्पताल में ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि रावेन्द्र के साथ हुई दुर्घटना में उसके साथी की ही साजिश है जिस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
बयान दर्ज कर मामले की जांच जारी
सगरा पुलिस बोली- बाइक सवार दोनों युवक नशे में थे और राह चलते एक पैदल व्यक्ति को टक्कर मारी और दोनों दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें उपचार के दौरान रावेन्द्र सोंधिया की मौत हो गई है।फिलहाल परिजनों के द्वारा लगाए जा रहे आरोपो के बीच अब पुलिस के द्वारा घटना से सम्बंधित सभी के बयान दर्ज कर मामले की जांच जारी है।







