श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः जिला मुख्यालय के न्यू गांधी चौक में लंबे समय से बेतरतीब ढंग से रखे हुए बेरिकेड्स लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं कई बार तो इन डिवाइडर की वजह से वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। उल्लेखनीय है कि यहां पर यह डिवाइड त्योहारों के समय वन वे ट्रैफिक करने के लिए रखे गए थे, लेकिन इनको हटाया नहीं गया।
चौराहे में तभी से यह बेरिकेट्स इसी तरह से पड़े हुए हैं। इनके कारण आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां यह गौर करने वाली बात है कि चौराहे में चारों तरफ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर सड़क को घेर कर रखा है और इस अतिक्रमण के कारण आवाजाही में काफी दिक्कतें लोगों को होती हैं।
ऐसे में संकरी सड़क पर बेरीकेड्स भी लोगों के लिए काफी परेशानी का कारण बन रहे हैं। शाम के समय जब बाजार में भीड़ का दबाब बढ़ता है तब यह बेरिकेड्स वाहन चालकों को और अधिक मुसीबत का कारण बनते हैं।







