श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उमरिया। बांधवगढ टाइगर रिजर्व पनपथा कोर रेंज के चंसुरा बीट में रविवार की दोपहर टाइगर ने एक ग्रामीण पर अटैक कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर ही आदिवासी युवक रज्जू पिता पितई कोल उम्र करीब 46 वर्ष निवासी कुदरी की जान चली गई।
टाइगर ने हमला बोल दिया
यह घटना रविवार को उस समय हुई जब रज्जू वन परिक्षेत्र पनपथा कोर की बीट चन्सुरा के कक्ष क्रमांक आरएफ 446 रेतहा नाला के पास महुआ के सूखे फूल बीनने के लिए गया था। चसुरा बीट में चहल कदमी कर रहे टाइगर ने उस पर हमला बोल दिया।
जानवरों ने खाया शरीर का हिस्सा
इस घटना में ग्रामीण का अधिकांश शरीर टाइगर का निवाला बन गया है। पार्क प्रबंधन का कहना है कि शव के कमर जांघ और पेट के हिस्से को संभवतः हिंसक वन्य प्राणी द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया है।
अमरपुर हॉस्पिटल में सुरक्षित रखा शव
स्थानीय वन अमला, पुलिस स्टाफ एवं ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। देर शाम को ग्रामीणों और स्वजनों से सहमति बना कर शव को पोस्टमार्टम परीक्षण के लिए अमरपुर हॉस्पिटल में सुरक्षित रखा गया था।सोमवार की सुबह पीएम की कार्रवाई की गई।







