SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » जबलपुर में घर के सामने से गुजरे मदन महल फ्लाइओवर से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, आग लगने से युवक झुलसा

जबलपुर में घर के सामने से गुजरे मदन महल फ्लाइओवर से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, आग लगने से युवक झुलसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-    जबलपुर। मदन महल थाना क्षेत्र में एक घर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। घर और सामने से गुजर रहे मदन महल फ्लाइओवर के ऊपर बोतल के अवशेष मिले हैं। आशंका है कि किसी ने फ्लाइओवर से ज्वलनशील सामग्री फेंक-कर आग लगाई है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का मामला पंजीबद्ध कर छानबीन शुरू कर दी है।

शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि हुआ हमला

मदन महल स्टेशन मार्ग निवासी रुद्राक्ष बान इंजीनियरिंग छात्र है। वह अपने संयुक्त परिवार के साथ रहता है। परिवार में उसकी मां, छोटा भाई शिवांश, बड़ी मां, बहन, भाई और अन्य सदस्य रहते हैं। शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि लगभग साढ़े तीन बजे सभी लोग सो रहे थे।

अचानक शिवांश के चिल्लाने पर सभी जागे

रुद्राक्ष और उसका छोटा भाई शिवांश एक कमरे में सो रहे थे। अचानक शिवांश के चिल्लाने पर सभी जागे। शिवांश झुलसा हुआ था। परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगाें ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग घर की छत पर लगे सीमेंट सीट के ऊपर बिछाई गई काली पन्नी से लगकर फैली।

कमरे में हरे रंग की बोतल के अवशेष मिले

कमरे में रखे कपड़े, बिस्तर एवं गृहस्थी के सामान को क्षति पहुंची। घटना के बाद कमरे में हरे रंग की बोतल के अवशेष मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई। घायल शिवांश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली क्षेत्र में विवाद के दौरान मारपीट

वहीं दूसरी ओर कोतवाली थाना क्षेत्र शनिवार की देर रात विवाद के दौरान पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला किया गया। कमानिया गेट निवासी विशाल चौरसिया (50) की सराफा चौराहा के पास दुकन है। वे शनिवार की रात को बेटे अक्षय (16) के साथ पान की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।

लस्सी वाली से विवाद कर रहा था …

मध्यरात्रि सवा 12 बजे वे हनुमान लस्सी वाली गली के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि अरविंद जैन किसी बात पर लस्सी वाली से विवाद कर रहा था। यह देखकर विशाल और अक्षय रुक गए। इसी दौरान अरविंद ने उन्हें वहां खड़ा देखकर अपशब्द कहना शुरू कर दिया।

आरोपित धमकाते हुए भाग गए

अक्षय पर हमला करने दौड़ा। यह देखकर विशाल ने विरोध किया। आक्रोशित अरविंद ने लोहे की छड़ से विशाल के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के दौरान आरोपित का भाई अनिल जैन भी पहुंच गया। दोनों ने मिलकर मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। उसके बाद आरोपित धमकाते हुए भाग गए। पुलिस ने आरोपितों अरविंद एवं अनिल जैन पर मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।*

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us