SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » उमरिया में जादू-टोने के संदेह पर तांत्रिक की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब जाना होगा तीनों को जेल

उमरिया में जादू-टोने के संदेह पर तांत्रिक की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब जाना होगा तीनों को जेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-    उमरिया। करीब डेढ़ माह पूर्व ग्राम मरदर हार स्थित खेत के पास बंधवा नाला अंतर्गत अंधे मन्नू सिंह की हत्या प्रकरण में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में विनोद सिंह एवं मनोज सिंह और दीनदयाल के नाम शामिल हैं।

पेड़ के पास कंबल से ढका हुआ पाया गया था शव

मन्नू सिंह पिता शिवराज सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम मरदर का शव ग्राम मरदर हार स्थित उसके खेत के पास बंधवा नाला किनारे साजा पेड़ के पास कंबल से ढका हुआ पाया गया था।

इस तरह हुआ खुलासा

जांच के दौरान ग्राम मरदर निवासी एक व्यक्ति से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 18.03.2026 की रात्रि में वह अपने ट्रैक्टर से दीनदयाल सिंह के साथ लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही विनोद सिंह एवं मनोज सिंह मिले, जिन्होंने दीनदयाल को अपने साथ मरदर हार की ओर ले गए।

तीसरे आरोपित ने भी अपराध किया स्वीकार

विनोद सिंह एवं दीनदयाल सिंह को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी तो पहले तो दोनों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन बाद में उन्होंने घटना करना स्वीकार कर लिया। तीसरे आरोपी दीनदयाल ने भी अपराध किया जाना स्वीकार किया।

जादू-टोने का था संदेह

अभियुक्त विनोद सिंह निवासी ग्राम मरदर को उसके रिश्तेदार के पुत्र के बीमार होने पर उसे संदेह हुआ कि मन्नू सिंह द्वारा झाड़-फूंक टोना करने के कारण बच्चा बीमार हुआ है। पूर्व में भी उसके पिता को सियार द्वारा काटे जाने की घटना पर अभियुक्त को यह शक था कि मृतक ने जादू टोना करके सियार से कटवाया है।

आपसी रंजिस में दिया अंजाम

विनोद सिंह के पिता ने नया ट्रेक्टर लिया था, ट्रेक्टर लेने के बाद रात में अभियुक्त विनोद के घर के पास किसी ने कटा हुआ मुर्गा, धूप अगर बत्ती बगैरह से पूजा की थी तब भी शक गया था की यह काम मन्नू सिंह ने किया है, ताकि उसको ट्रेक्टर से कोई लाभ ना मिले।

आरोपित इस घटना को अंजाम दिया

अभियुक्त दीनदयाल सिंह को उसके पिता श्याम सिंह की मृत्यु के संबंध में संदेह था कि मृतक मन्नू सिंह का उसमें हाथ है। अभियुक्त मनोज सिंह के पिता भी झाड़-फूंक का कार्य करते हैं। मृतक मन्नू सिंह उसी कार्य में संलग्न होने से प्रतियोगिता की स्थिति थी, जिसे समाप्त करने की मंशा आरोपित इस घटना को अंजाम दिया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us