SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » रिश्तों को शर्मसार करता ये मामला: शहडोल में फूफा ने किया मासूम का अपहरण, पुलिस ने खोजकर मां की गोद में सौंपा

रिश्तों को शर्मसार करता ये मामला: शहडोल में फूफा ने किया मासूम का अपहरण, पुलिस ने खोजकर मां की गोद में सौंपा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

   श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल के ब्यौहारी क्षेत्र में एक साल के मासूम के अपहरण से हड़कंप मच गया, जहां फूफा ही आरोपी निकला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

पति-पत्नि के रिश्तों में दरार आने के बाद पति ने ऐसा कांड किया जिससे एक बच्चे की जान पर बन आई। दरअसल, शहडोल में ऐसी ही मामला सामने आया है। यहां उमेश सिंह की पत्नि मायके आई फिर वो लौटी नहीं। इस बात से उमेश सिंह नाराज हो गया। उसने ससुराल वालों से बदला लेने का सोचा। फिर अपने साले के एक साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। उमेश रात में साले के घर पहुंचा फिर उसके बच्चे को खेलाने के बहाने गोद में लेकर जंगल की तरफ चल दिया। जब उमेश बहुत देर तक लौटा नहीं तो बच्चे की मां ने पुलिस के पास जाकर शिकायत की।

 हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से महज कुछ घंटों के भीतर मासूम को सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस पूरी घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। वहीं, पुलिस की तत्परता की सराहना भी हो रही है।
मां की शिकायत से मचा हड़कंप

मामला मैर गांव का है, जहां एक महिला देर रात रोते-बिलखते ब्यौहारी थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसका एक साल का बेटा महेंद्र पिता पुरन मां संगीता अचानक लापता हो गया है। महिला के अनुसार, सोमवार रात करीब 9 बजे बच्चे का फूफा उमेश सिंह घर आया था और खेलाने के बहाने उसे गोद में लेकर चला गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

तीन टीमों का गठन, रातभर चली तलाश
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई। थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने रातभर अलग-अलग संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। करीब पांच स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी हर जगह से फरार मिला। इसके बावजूद पुलिस ने हार नहीं मानी और लगातार तलाश जारी रखी।

जंगल में झोपड़ी से मिला मासूम
सुबह होते-होते साइबर सेल और मुखबिरों की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिला। जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर से करीब 10 किलोमीटर दूर भमरहा के जंगल में एक झोपड़ी में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी उमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मासूम महेंद्र को सकुशल बरामद कर लिया गया।

 पत्नी से विवाद बना अपहरण की वजह
पूछताछ में आरोपी ने जो वजह बताई, वह चौंकाने वाली थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी कुछ दिनों पहले अपने मायके मैर गांव आ गई थी और वापस जाने से मना कर रही थी। इतना ही नहीं, उसने आरोपी को अपने बच्चों से मिलने भी नहीं दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने साले के बेटे का अपहरण कर लिया, ताकि पत्नी को “बच्चे से दूर होने का दर्द” समझा सके।

मासूम को सकुशल वापस पाकर मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पीड़िता के आंखों में आंसू छलक उठे। वह बच्चे को सीने से लगाकर रो पड़ी। थाना प्रभारी जिया उलहक ने बताया कि पुलिस ने पूरी रात बिना रुके कार्रवाई की और गांव वालों की मदद से आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की। फिलहाल आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us