SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » अमाही बाघिन और चौथे बाघ की भी हालत गंभीर, तीन दिन में बिखरा कुनबा

अमाही बाघिन और चौथे बाघ की भी हालत गंभीर, तीन दिन में बिखरा कुनबा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  मंडला। कान्हा टाइगर रिजर्व के सरही रेंज में अमाही बाघिन (टी-141) अपने चार शावकों के साथ पिछले महीने नजर आई थी। अब एक-एक कर पांच दिन में तीन शावकों की मौत हो गई। अब खुद बाघिन और उसका शावक की हालत गंभीर है और क्वारंटाइन सेंटर में उसका इलाज चल रहा है।

पार्क प्रबंधन ने तीसरे शावक की मौत की वजह फेंफड़े में संक्रमण बताई है। पांच दिन में तीन शावकों की मौत पांच से पार्क प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। वहीं बाघिन का कुनबा भी बिखर चुका है। पार्क प्रबंधन ने 21 अप्रैल को पहले शावक की मौत की वजह सामान्य बताई थी।

उसके खाली पेट होने की जानकारी भी दी गई। वहीं 23 अप्रैल को दूसरे शावक की मौत की पानी में डूबने से हुई और उसका सड़ा-गला शव मिला था। 25 अप्रैल को तीसरे शावक की मौत हुई। वहीं बीमार व कमजोर हो चुकी बाघिन व उसके शावक को रविवार को सरही रेंज से रेस्क्यू कर इलाज के लिए क्वारंटाइन कर मुक्की रेंज में भेजा गया है। उसका इलाज किया जा रहा है और हालत स्थिर बनी हुई है। सभी शावकों की उम्र करीब एक साल की बताई जा रही है।

संक्रमण होने की आशंका

प्रधान मुख्य वन्य संरक्षक वन्य प्राणी डा. समिता राजौरा ने बताया कि 25 अप्रैल को शावक की मौत पर जबलपुर में पीएम कराया गया है। इसमें फेफड़ों में संक्रमण पाया गया है। चौथे शावक और बाघिन का इलाज जारी है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार है। आशंका यह भी है कि सभी शावकों की मौत और बाघिन व शावक की बीमारी का कारण संक्रमण हों।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us